उत्तर प्रदेश में हर रविवार रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, मास्क न पहनने पर 1 हजार रुपए जुर्माना

उत्तर प्रदेश में हर रविवार रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, मास्क न पहनने पर 1 हजार रुपए जुर्माना

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस की लहर लोगों को काफी तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। रोजाना बढ़ते मामले और मौतें चिंता बढ़ा रहे हैं। अब इसी को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ा कदम उठाया है। योगी आदित्यनाथ टीम-11 और फील्ड के अफसरों के साथ वर्चुअली बैठक की। उन्होंने अब यूपी में प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। रविवार को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूर्णतया बंदी रहेगी। इस पर बड़े स्तर पर सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा।

पढ़ें- कोरोना के रिकॉर्ड नए केस सामने आए, 80% से ज्यादा नए मामले इन 10 राज्यों से, देखें राज्यवार आंकड़े

सरकार ने मास्क न लगाने वालों पर बेहद सख्ती करने का फैसला किया है। इस दौरान लापरवाह लोगों को शिकंजा कसने के लिए सरकार ने जुर्माने की राशि भी तय की है। पहली बार बिना मास्क पकड़े जाने पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। इसके बाद दोबारा पकड़े जाने पर 10 गुना यानी दस हजार रुपया जुर्माना वसूला जाएगा।

उत्तर प्रदेश में अब सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को पूर्णतया बंदी रहेगी। इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार तथा दफ्तर बंद रहेंगे। आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश में अग्रिम आदेशों तक प्रत्येक रविवार को पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी रहेगी। रविवार को सिर्फ सैनीटाइजेशन के कार्य होंगे व आपात सेवायें चलती रहेंगी। इस दिन प्रदेश के सर्वाधिक संक्रमित जिलों में व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा। लॉकडाउन की अवधि शनिवार रात 8 बजे शुरू हो जाएगी और सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगी।

इसी के साथ ही प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान फंसे गरीब लोगों की भरण/पोषण भत्ता सूची बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका निर्देश भी अफसरों को दे दिया है। प्रदेश सरकार अब जरूरतमंदों को हर जगह राशन उपलब्ध कराएगी।

लखनऊ में बनेगा हजार बेड का कोविड हॉस्पिटल:

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक हजार बेड बनाने का भी निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाए। इस हॉस्पिटल के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास विभाग की उस जमीन का चयन किया गया है, जहां पर डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया गया था।

इसे भी पढ़ें-

कोविड मैनेजमेंट पर एम्स का प्रोटोकॉल क्या कहता है?

महामारी के एक साल में कितना बदला है कोविड 19 का इलाज?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।